नहाय खाय से शुरू हो रहे छठ महापर्व के लिए हिंडन छठ घाट पर नगर निगम की तैयारी अधूरी है, जहां घाट के किनारे मवेशियों के शव लगे हैं। इस घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एक लाख से अधिक लोग जुटते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शुक्रवार को नहाए खाए से छठ महापर्व शुरू हो रहा है लेकिन हिंडन छठ घाट पर नगर निगम की तैयारी अभी अधूरी है। पानी में जलकुंभी के साथ ही मवेशियों के शव भी तैर रहे हैं।
विज्ञापन
गंगाजल छोड़ने के बाद हिंडन में पानी का स्तर बढ़ रहा है लेकिन पीछे से गंदगी बहती हुई आ रही है। गंगाजल की बजाए हिंडन का पानी अभी गंदे नाले की तरह दिख रहा है, वायदे के मुताबिक नगर निगम की ओर से अभी तक यहां साफ सफाई का भी काम पूरा नहीं किया जा सका है।
हिंडन की अधूरी व्यवस्था से श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि गत वर्ष के मुकाबले इस बार तैयारी धीमी गति से चल रही है, शिकायतों के बावजूद किनारे लगा भविष्य का शब्द अब तक नहीं उठाया गया है। श्रद्धालुओं ने कहा कि बद इंतजामी के बीच ही अब उन्हें पूजा करनी होगी।