फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों के लिए फलदार पौधे लगाएगा नगर निगम

Fri, 03 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
plants - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम ने पक्षियों के लिए 6500 फलदार पौधे और करीब 23 हजार छायादार पौधे लगाने का फैसला किया है। पौधरोपण के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। महापौर अशु वर्मा ने बृहस्पतिवार को उद्यान विभाग के अफसरों की मीटिंग बुलाकर पौधरोपण अभियान की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि साईं उपवन में 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इनमें 9.75 हेक्टेयर जमीन पर अमरूद, जामुन, आम, इमली, बेल पत्थर और कटहल के 6500 पौधे लगाए जाएंगे जबकि 5.3 हेक्टेयर जमीन पर अर्जुन और पिलखन के छायादार पेड़ लगाए जाएंगे।

मेयर का कहना है कि फलदार पेड़ों की कमी के चलते पक्षियों का पेट नहीं भर रहा। इनके लिए फलदार पौधे लगाए जाएंगे। ईको पार्क की 1.5 हेक्टेयर जमीन पर एक हजार अर्जुन और पिलखन के पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


मेयर ने बताया कि इसके अलावा हिंडन पार क्षेत्र में सड़कों के बीच सेंट्रल वर्ज पर पीपल और पिलखन के 3600 पौधे लगाए जाएंगे। रोड साइड और ग्रीन बेल्ट पर नीम और पीपल के 4662 पौधे लगेंगे।

पुराना गाजियाबाद क्षेत्र में नगर निगम का उद्यान विभाग 5250 पौधे ग्रीन बेल्ट और रोड साइड लगाएगा जबकि 1550 पौधे सेंट्रल वर्ज पर लगाए जाएंगे। श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क के चारों ओर 500 पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि पूरे बरसात के सीजन में फिलहाल 30 हजार पौधे लगाने का कार्यक्रम तय किया गया है। इनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें