फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद का पहला साइंस पार्क बनाएगा नगर निगम

Thu, 01 Jun 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
l park - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर निगम जल्द ही बच्चों को साइंस पार्क का तोहफा देगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के साथ मिलकर नगर निगम साइंस पार्क विकसित करेगा। इस पार्क में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की लैब से लेकर महान वैज्ञानिकों के स्टेच्यू भी होंगे।
विज्ञापन


पार्क को विकसित करने पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद करीब 50 लाख रुपये खर्च करेगा। यह गाजियाबाद का पहला साइंस पार्क होगा। यह पार्क 11 से 17 साल तक के बच्चों के लिए होगा। यानी छठीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स इसका फायदा ले सकेंगे।

बृहस्पतिवार को परिषद के संयोजक डॉ. विवेक कुमार ने महापौर अशु वर्मा से उनके कार्यालय में साइंस पार्क विकसित करने पर मंथन किया। महापौर ने इसकी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। महापौर ने बताया कि बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में यह साइंस पार्क विकसित करने की प्लानिंग है।
विज्ञापन


यहां इसके लिए पर्याप्त जगह के साथ-साथ पार्किंग भी उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस पार्क में महान वैज्ञानिकों के स्टेच्यू के साथ-साथ विज्ञान में उनके योगदान के लेख भी मौजूद रहेंगे, ताकि बच्चे उनसे प्रेरणा लेकर देश के लिए साइंस के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की सोचें।

इनके अलावा विलुप्त हो चुके डायनासोर जैसे विशालकाय व अन्य जानवरों के मॉडल भी लगाए जाएंगे। महापौर का कहना है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर अंतिम निर्णय लेकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें