फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शहर में 30 एचपी के 34 नलकूप लगाएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गर्मी के साथ ही शहर में बढ़ती पेयजल समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। जलकल विभाग की ओर से शहर के खराब नलकूपों को दुरुस्त कराने के साथ ही 30 एचपी के 34 नए नलकूप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि सभी वार्डों में समय से पानी की आपूर्ति सुचारु रहे इसके लिए जलकल टीम मॉनिटरिंग कर रही है। ऐसे क्षेत्र जहां पर पेयजल की आपूर्ति में परेशानी आ रही है, वहां आवश्यकता को देखते हुए नलकूप लगाने की तैयारी की जा रही है। इसमें विजयनगर व सिटी जोन की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया कि वर्तमान में 1100 नलकूप पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। जिसमें 300 नलकूप 15 से 30 एचपी के हैं और 800 नलकूप 10 एचपी के हैं। लगभग 6500 हैंड पंप गाजियाबाद नगर निगम के हैं, जिनसे शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की जा रही है। सभी वार्डों में पानी की सप्लाई निरंतर हो इसके लिए ग्राउंड लेवल पर चेक भी की जा रही है। खराब नलकूपों को ठीक कराया जा रहा है व आवश्यकता को देखते हुए नए नलकूप लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। नेहरू नगर, लाजपत नगर, विजय नगर सेक्टर नौ, प्रताप विहार जे ब्लॉक, राजनगर, रजापुर व वसुंधरा क्षेत्र में नलकूप लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा नगर निगम सीमा में 30 एचपी के 34 नलकूप लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया का कार्य पूर्ण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

70 से 80 टैंकर हो रही जलापूर्ति : नगर आयुक्त ने बताया कि पेयजल की समस्या को देखते हुए इस समय 70 से 80 टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है। इसके अलावा टैंकरों की संख्या को भी बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिया गया है। ऐसे मलिन बस्ती जहां पर लगातार टैंकर जाते हैं, उनको चिह्नित करते हुए अधिक से अधिक टैंकर भिजवाकर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें