फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पसौंडा में अवैध डेयरी के खिलाफ नगर निगम ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभियान चलाकर 40 से अधिक पशु पकड़े, डेयरी संचालकों एक लाख का लगाया जुर्माना
विज्ञापन




साहिबाबाद। आवासीय इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर संचालित की जा रहीं डेयरियों पर नगर निगम ने शिकंजा कसते हुए बुधवार को पसौंडा गांव में अभियान करीब 10 डेयरियों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 40 से अधिक पशुओं को कब्जे में लिया गया।

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से डेयरियों के कारण गंदगी फैलने और नालियों के जाम होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। आरोप है कि कई स्थानों पर गोबर और गंदा पानी नालियों में बहाया जाता है। इससे नालियों के साथ सीवर लाइन भी प्रभावित होती है। नगर निगम की टीम ने बुधवार को शिकायत वाले स्थानों को चिह्नित कर डेयरियों की जांच की। मौके पर नियमों का पालन नहीं होने पर पशुओं को निगम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन नगर जोनल प्रभारी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि पसौंडा में अवैध डेयरियों को लेकर शिकायतों पर अभियान चलाया गया। आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विपरीत डेयरी संचालन और नालियों-सीवर को प्रभावित करने पर कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि अभियान का उद्देश्य पशुओं को हटाना नहीं, बल्कि आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता व जल निकासी को बेहतर बनाए रखना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें