फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर निगम ने चलाया अभियान, तीन घंटे में उठाई 1.5 टन धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर को धूल और प्रदूषण से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने शनिवार सुबह अभियान चलाया। निगम के पांचों जोन में एक साथ सुबह 5 से 8 बजे तक आधुनिक उपकरणों की मदद से सड़कों से करीब 1.5 टन धूल हटाई गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने बताया कि अभियान श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन से दिल्ली बॉर्डर तक, नीति खंड-3 के प्रमुख मार्ग और अंदरूनी सड़कों, गोविंदपुरम क्षेत्र की मुख्य सड़कों, तिगड़ी गोल चक्कर से अकबरपुर बहरामपुर रोड तक, भाटिया पुल से लाल कुआं तक चलाया गया। इस दौरान प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें