फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त से मिलकर की शुद्ध पेयजल की मांग

Wed, 06 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
water - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर आयुक्त अब्दुल समद से मुलाकात कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि विजयनगर क्षेत्र से पानी के लिए गए सभी सैंपल फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


पानी में टीडीएस और केमिकल पाए जा रहे हैं। विजयनगर का पानी भी लोहियानगर की तरह जहरीला हो रहा है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को निगम के सप्लाई वाटर का ही सहारा है। इन क्षेत्रों में सप्लाई टाइम को बढ़ाया जाए।

नगर आयुक्त अब्दुल समद ने फेडरेशन पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पेयजल सप्लाई में सुधार किया जाएगा। नगर आयुक्त से मिलने वालों में आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी, लाइनपार एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. आरके आर्य, इं. वीपी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें