एपीजेएकेटीयू की एमटेक व एमआर्क कोर्स की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 16 मई से शुरू होगी। यूनिवर्सिटी ने एग्जाम की डेटशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यदि किसी कॉलेज को एग्जाम की संबंधित डेट में आपत्ति दर्ज कराना है तो वह 31 मार्च तक दर्ज करा सकता है।
एपीजेएकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर जेपी पाण्डेय के मुताबिक विषम सेमेस्टर के बाद अब सम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने तैयारियां शुरू कर दी है। एमटेक और एमआर्क कोर्स का शेड्यूल तय कर दिया गया है।
इन कोर्सेज के एग्जाम 16 मई से शुरू होंगे। कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि वह एग्जाम शेड्यूल की जानकारी सभी स्टूडेंट्स को भी दें। यदि किसी कॉलेज को एग्जाम डेट के बारे में अपनी आपत्ति दर्ज करानी है तो वह 31 मार्च तक aktuexamination@gmail.com पर अपनी आप परेशानियों से यूनिवर्सिटी को अवगत करा सकता है।