फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME For Bharat Conclave: यूपी के मंत्री सुनील शर्मा बोले- टैरिफ का असर दिखेगा, मिलकर निकालेंगे समाधान

Fri, 12 Sep 2025 08:08 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

खास बातें

औद्योगिक नगरी गाजियाबाद में इस क्षेत्रीय एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन डासना के आईएमएस कॉलेज यूसी कैंपस में चल रहा है। अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमी संगठनों के पदाधिकारी यहां कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उद्यमियों से संवाद के इस अवसर पर यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयूर माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते मंत्री सुनील शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:40 PM, 12-Sep-2025

'एमएसएमई 12 लाख लोगों को दे रही रोजगार'
अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में उद्योग विभाग से उपायुक्त श्रीनाथ पासवान ने कहा कि गाजियाबाद में एक लाख एमएसएमई यूनिट रजिस्टर्ड हैं। आठ हजार करोड़ का निवेश है। जो 12 लाख लोगों को रोजगार दे रही है। वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों से उद्यमियों ने सवाल भी पूछे हैं।

06:36 PM, 12-Sep-2025

MSME For Bharat Conclave: जानें टैरिफ को लेकर यूपी के मंत्री सुनील शर्मा ने क्या कहा

06:23 PM, 12-Sep-2025

कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ भी पहुंचे

विज्ञापन
06:04 PM, 12-Sep-2025

'टैरिफ का असर दिखेगा, मिलकर हल निकालना होगा'
कार्यक्रम में बोलते हुए यूपी के मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगा दिया है, तो उसका असर सभी पर पड़ेगा। लेकिन हम सबको मिल कर इस समस्या का समाधान निकालना होगा। स्टार्टअप को एक मिशन बनाया जाए। इसमें अलग से कमेटी बनाई जाएगी। उसमें इस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोग शामिल होंगे।

05:52 PM, 12-Sep-2025

'सीएम योगी को बताऊंगा उद्यमियों की समस्याएं'
साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि अमर उजाला ने अच्छी पहल की है। उद्यमियों ने समस्याएं रखी हैं।  मैं वादा करता हूं कि सभी की समस्याओं को मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप दूंगा। 408 करोड़ रुपए इंडस्ट्रियों को दिए गए। उन्हें चक्कर न काटने पड़े इसकी व्यवस्था की गई। यूपी को 1 ट्रिलियन इकनॉमी बनाने के लिए इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जायेगा।

 

विज्ञापन
05:35 PM, 12-Sep-2025

कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ

05:12 PM, 12-Sep-2025

गाजियाबाद में अमर उजाला की ओर से आयोजित एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव कार्यक्रम का मंत्री सुनील शर्मा व अन्य अतिथि ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। वहीं एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में मंच से लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन ने केंद्र और राज्य सरकार के काम की सराहाना की। सीएम योगी की नीतियों पर भी चर्चा की। मूलभूत सविधाएं होनी ही चाहिए।  

05:03 PM, 12-Sep-2025

गाजियाबाद में अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव कार्यक्रम शुरू हो चुका है। 

04:53 PM, 12-Sep-2025

अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव-गाजियाबाद का आयोजन शुरू होने वाला है। उद्योग जगत के उद्यमी जुटने लगे हैं। 





 

04:50 PM, 12-Sep-2025

कन्नौज का इत्र उद्योग MSME का सफल उदाहरण: पवन त्रिवेदी
अतर एसोसिएशन, कन्नौज के वक्ता पवन त्रिवेदी ने कहा कि MSME क्षेत्र का अमूल दूध देश में एक बड़ी पहचान बन चुका है। उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटे से गांव से शुरू हुआ सीमित लोगों का यह सफर आज एक राष्ट्रीय ब्रांड बन गया है। इसी तरह, उन्होंने कन्नौज के इत्र उद्योग का उदाहरण देते हुए कहा कि इसने कई परिवारों को रोज़ी-रोटी दी है और उनका प्रयास आज दुनिया भर में पहुंच रहा है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि कन्नौज का इत्र आज देश की पहचान बन चुका है।

04:32 PM, 12-Sep-2025

'MSMEs को नवाचार अपनाने पर जोर'
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कन्नौज में एक वार्षिक ट्रेड फेयर आयोजित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, जिसका आयोजन नवंबर में होने का अनुमान है। इस फेयर के माध्यम से MSMEs को अपने उत्पादों की नई पैकिंग, ब्रांडिंग और डिजिटलाइजेशन जैसे उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे समय के साथ चल सकें। विशेषज्ञों ने नवाचार को अपनाने पर जोर दिया है, ताकि स्थानीय उद्योग वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकें।

04:21 PM, 12-Sep-2025

भारत की सुगंध राजधानी है कन्नौज
भारत में सुगंध और हस्तशिल्प के क्षेत्र में कन्नौज को विशेष स्थान प्राप्त है। यह जिला परफ्यूम, अत्तार, और एसेंशियल ऑयल्स के उत्पादन के लिए जाना जाता है। साथ ही कानपुर से सट्टे होने की वजह से लेदर प्रोडक्ट्स और फुटवियर क्षेत्र में भी कन्नौज की MSME इकाइयों की अहम भूमिका है।

04:20 PM, 12-Sep-2025

कन्नौज में चल रहे एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में पहुंचे मंत्री असीम अरुण
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव कन्नौज में भी चल रहा है। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि देश की सकल घरेलू उत्पाद में MSME क्षेत्र का 30 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने जोर दिया कि MSME के कारण छोटे व्यवसायियों को बड़े उद्यमियों के साथ बराबरी का अवसर मिल रहा है। असीम अरुण ने आगे कहा कि आज देश के कोने-कोने और छोटे-छोटे शहरों में MSME के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

04:15 PM, 12-Sep-2025

बरेली में हो रहा एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव
बरेली में अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें औद्योगिक विकास को रफ्तार देने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए मंथन होगा। इस कार्यक्रम में उद्योग, व्यापार और विकास के क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग शिरकत कर रहे हैं।

04:02 PM, 12-Sep-2025

क्या है कॉन्क्लेव का उद्देश्य?
इस कॉन्क्लेव में चर्चा का मुख्य फोकस भविष्य की फंडिंग व्यवस्था, मार्केटिंग और ब्रांडिंग की नई रणनीतियां, उभरती तकनीकें, नवाचारी वित्तीय विकल्प, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर होगा। इसके साथ ही महिलाओं की भागीदारी, भारतीय एमएसएमई के वैश्विक विस्तार और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) योजना के तहत स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उपाय भी एजेंडा में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई सेक्टर को और मजबूत बनाना है ताकि वह वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सामना करने में सक्षम हो सके। ओडीओपी योजना के जरिए हर जिले के खास उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रांड के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

03:56 PM, 12-Sep-2025

जीएसटी के मुद्दे पर केंद्र के प्रतिनिधि के तौर पर सीजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर विकास सेत व राज्य कर संग्रह विभाग के अपर आयुक्त मानवेंद्र प्रताप सिंह उद्यमियों से रूबरू होंगे। उद्योग विभाग से उपायुक्त श्रीनाथ पासवान के अलावा यूपीसीडा के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी व अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।

03:55 PM, 12-Sep-2025

उद्यमियों से संवाद के इस अवसर पर यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयूर माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद हैं। जिले के मुखिया के तौर जिलाधिकारी रविंदर कुमार मांदड़ उनकी बात सुनेंगे। सुरक्षा के मुद्दे पर पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से उनकी बात होगी।
 

03:52 PM, 12-Sep-2025

औद्योगिक नगरी गाजियाबाद में इस क्षेत्रीय एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन डासना के आईएमएस कॉलेज यूसी कैंपस में हो रहा है। इस दौरान अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमी संगठनों के पदाधिकारी अपनी बात रखेंगे। आईआईए, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, उत्तर प्रदेश उद्यमी विकास संघ कविनगर औद्योगिक क्षेत्र, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र, ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र, आनंद विहार औद्योगिक क्षेत्र, लघु उद्योग भारती व अन्य सभी संगठनों से जुड़े उद्यमियों की मौजूद हैं। शहर में एमएसएमई सेक्टर की वर्तमान स्थिति, उद्योगों को गति देने की भावी योजनाओं और चुनौतियों पर चर्चा होगी।

03:52 PM, 12-Sep-2025

जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ ही यूपीसीडा, केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस कॉन्क्लेव में मौजूद हैं। सरकार की वर्तमान व भावी योजनाओं से उद्यमियों को अवगत कराने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद हैं।

03:48 PM, 12-Sep-2025

MSME For Bharat Conclave: यूपी के मंत्री सुनील शर्मा बोले- टैरिफ का असर दिखेगा, मिलकर निकालेंगे समाधान

अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव-गाजियाबाद का आयोजन शुरू होने वाला है। इस मौके पर जिले भर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमी जुटे हैं। उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन करेंगे।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें