फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में आज सभी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित राजनगर एक्सटेंशन में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैदल मार्च के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। इसके तहत सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक राजनगर एक्सटेंशन में एएलटी फ्लाईओवर से रोटरी गोल चक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

एडीसीपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डायवर्जन के दौरान डायमंड फ्लाईओवर लालबत्ती से हापुड़ चुंगी की ओर भारी वाणिज्यिक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। हिंडन मेट्रो स्टेशन से रोटरी गोल चक्कर की ओर भी वाणिज्यिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। करहेड़ा तिराहे से नागद्वार की ओर भारी वाणिज्यिक वाहन नहीं जा सकेंगे। इसी तरह नागद्वार से रोटरी की ओर भी भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
करण गेट और लाजपत नगर की ओर से हिंडन एयरफोर्स गोल चक्कर की तरफ भी भारी वाणिज्यिक वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं, दुहाई स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गाजियाबाद की ओर भारी वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें