फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंदिरापुरम। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रविवार तड़के करीब तीन बजे कौशांबी थानाक्षेत्र के डाबर तिराहे पर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मेरठ के रजपुरा मवाना निवासी मयंक शर्मा (22) की मौत हो गई। हादसे में उनके दोस्त तुषार जैन और मनु कुमार घायल हो गए। आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। कौंशाबी पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इंदिरापुरम एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि मूलरूप से मेरठ के रजपुरा मवाना के रहने वाले मयंक शर्मा निजी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट थे। शनिवार देर शाम वह दिल्ली में सोमवार को होने वाली कंपनी की मीटिंग के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने अपने दोस्त तुषार जैन को साथ लिया। रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों अशोक नगर निवासी दोस्त मनु कुमार के कमरे पर पहुंचे। वहां खाना खाने के बाद रात करीब डेढ़ बजे तीनों मयंक की बाइक से वसुंधरा स्थित उनके मामा के बेटे तरुण के पास जाने के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह डाबर तिराहे पर पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मयंक और तुषार बेहोश हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। तुषार और मनु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डाबर तिराहे पर यूपी गेट की ओर लगे सीसीटीवी कैमरों खराब हाेने के कारण हादसे की फुटेज फिलहाल नहीं मिल पाई है। आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें