फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र में 28 अक्तूबर को मकनपुर कॉलोनी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार ब्रजपाल की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ब्रजपाल को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

बुलंदशहर के ग्राम चाकला निवासी ब्रजपाल चिपियाना बुजुर्ग में रहते थे। 28 अक्तूबर को वह अपनी मोटरसाइकिल से ग्रेटर नोएडा स्थित घर से कौशांबी के सेक्टर-14 जा रहे थे। मकनपुर कॉलोनी के पास एक अज्ञात कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के अनुसार, पुलिस ने ब्रजपाल को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई समयपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने 31 अक्तूबर को अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कार की पहचान होने के बाद चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें