फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के अजनारा कट पर बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रक ने बाइक सवार डिलीवरी बाॅय को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद अनीस अहमद (36) निवासी संगम विहार वजीराबाद नॉर्थ दिल्ली के रूप में हुई है। अनीस अहमद ऑनलाइन बुक किए गए सामान की डिलीवरी करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह डिलीवरी की आपूर्ति करने निकले थे। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा कट पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है। बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें