फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यह मेरी अंतिम यात्रा': 150 की स्पीड में कार, भावुक बातें, ब्लॉगर अनुराग की खुदकुशी के प्रयास का लाइव वीडियो

Sun, 08 Mar 2026 08:48 AM IST
Akash Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद/मेरठ

सार

'UK07 राइडर' अनुराग डोभाल ने प्रत्यक्ष आकर जान देने का प्रयास किया। उन्होंने कार विभाजक में ठोक दी, हालत गंभीर है। पारिवारिक विवाद और अंतरजातीय विवाह इसकी वजह हैं। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
यूट्यूबर अनुराग ने की खुदकुशी की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस-17' फेम और देहरादून के चर्चित मोटो-ब्लॉगर, जिन्हें 'UK07 Rider' के नाम से भी जाना जाता है, अनुराग डोभाल ने शनिवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक चौंकाने वाला और खतरनाक कदम उठाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर अपनी जान लेने की कोशिश की, जिसने उनके प्रशंसकों और आम जनता को झकझोर कर रख दिया है। लाइव के दौरान अनुराग ने हवा हवाई रेस्टोरेंट के सामने अपनी कार की रफ्तार 150 किमी/घंटा तक बढ़ा दी और 'यह मेरी अंतिम यात्रा है' कहते हुए गाड़ी सीधे डिवाइडर में ठोक दी।

विज्ञापन
Trending Videos

लाइव आकर जान देने का किया प्रयास
हादसे से ठीक पहले अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव थे। वीडियो में वह काफी भावुक और मानसिक रूप से टूट चुके नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अब और सहन नहीं कर सकते। लाइव के दौरान ही उन्होंने अचानक कार की स्पीड बढ़ाई और देखते ही देखते गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस मंजर को हजारों लोग लाइव देख रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने अनुराग को लहूलुहान हालत में मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनके परिचित और परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पारिवारिक विवाद और 'इंटरकास्ट मैरिज' बनी वजह?
अनुराग पिछले कई दिनों से गहरे मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने हाल ही में एक करीब 2 घंटे लंबा वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी स्थिति के लिए अपने माता-पिता और भाई 'कलम' को जिम्मेदार ठहराया था।

इंटरकास्ट मैरिज का विरोध
अनुराग ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान के साथ उनकी 'इंटरकास्ट मैरिज' (अंतरजातीय विवाह) को उनके परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया। शादी के छह दिन पहले उनके माता-पिता ने साथ छोड़ दिया था और उन्हें रिश्तेदारों के सामने पैर छूकर माफी मांगने पर मजबूर किया गया।

पत्नी का साथ छोड़ना 
अनुराग ने वीडियो में खुलासा किया कि उनकी पत्नी रितिका, जो प्रेग्नेंट हैं, वह भी उन्हें छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके अपनों ने ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। भाई पर आरोप: उन्होंने अपने भाई 'कलम' पर संपत्ति हड़पने और उन्हें सोशल मीडिया पर 'एक्सपोज' करने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

अनुराग के आखिरी शब्द
मम्मी-पापा, कलम और श्रेया मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। मैंने अपनी मां की खुशी के लिए अपना प्यार तक छोड़ दिया था, लेकिन मुझे सिर्फ टॉर्चर मिला। अब मैं और नहीं लड़ सकता। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अनुराग के बयानों और वीडियो की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें