फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: लापता बेटी की मां ने दी जान, परिजनों ने थाने पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 01:53 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

किशोरी 27 सितंबर को घर से लापता हुई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। हालांकि, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
लापता बेटी की मां ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीला मोड़ थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी के एक सप्ताह से लापता होने के बाद उसकी मां ने शुक्रवार रात को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से नाराज परिजनों ने शव को टीला मोड़ थाने के सामने रखकर सड़क जाम कर दी। परिजनों ने पुलिस पर किशोरी को तलाशने में गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, किशोरी 27 सितंबर को घर से लापता हुई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। हालांकि, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। पुलिस के अनुसार, महिला ने सामाजिक अपमान और बेटी के लापता होने से परेशान होकर यह कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। एसीपी शालीमार गार्डन के अनुसार, किशोरी के 27 सितंबर को लापता होने की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस की टीमें उसकी तलाश के लिए काम कर रही हैं। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ महिला की मौत के मामले की भी जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें