किशोरी 27 सितंबर को घर से लापता हुई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। हालांकि, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे।
टीला मोड़ थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी के एक सप्ताह से लापता होने के बाद उसकी मां ने शुक्रवार रात को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से नाराज परिजनों ने शव को टीला मोड़ थाने के सामने रखकर सड़क जाम कर दी। परिजनों ने पुलिस पर किशोरी को तलाशने में गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, किशोरी 27 सितंबर को घर से लापता हुई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। हालांकि, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। पुलिस के अनुसार, महिला ने सामाजिक अपमान और बेटी के लापता होने से परेशान होकर यह कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। एसीपी शालीमार गार्डन के अनुसार, किशोरी के 27 सितंबर को लापता होने की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस की टीमें उसकी तलाश के लिए काम कर रही हैं। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ महिला की मौत के मामले की भी जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।