फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनी जल्लाद: फ्रिज से लड्डू चुराने पर 4 साल के बेटे को गर्म तबे पर बिठाया, पिता को रोते हुए पूरी बात बताई

Thu, 06 Feb 2025 05:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद

सार

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद दोनों मां-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्चे को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है। यहां शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के भौपुरा स्थित डीएलएफ कॉलोनी निवासी राजेश की दूसरी पत्नी ने उसकी पहली पत्नी के चार वर्षीय बेटे को गर्म तबे पर बिठा दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से जल गया। घटना 30 जनवरी की है।

विज्ञापन

गुरुवार को मामला तब सामने आया जब राजेश के बेटे ने उन्हें रोते हुए पूरी बात बताई। राजेश ने तुरंत पुलिस से शिकायत की। राजेश मूलरूप से महराष्ट्र स्थित नागपुर के रहने वाले हैं। करीब सात महीने पहले ही उन्होंने डीएलएफ कॉलोनी निवासी महिला से शादी की थी। उनकी पहली पत्नी से जन्मा बेटा अपनी सौतेली मां व नानी के साथ रहता है।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद दोनों मां-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्चे को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें