मोदीनगर। मोहन पार्क कॉलोनी में पुरानी रंजिश में दबंग ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीट दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। मीना सिंह ने बताया कि सीकरी गांव निवासी उज्जवल शर्मा किसी बात लेकर उनसे रंजिश रखता है। बताया कि शुक्रवार रात उज्जवल जबरन उनके घर में घुस गया और डंडे से उनके पुत्र पुनीत पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मीना सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।