फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन की चपेट में आए मां-बेटे की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। रेलवे स्टेशन साहिबाबाद के पास ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर ली है। दोनों घर से सब्जी लेने जाने की बात कह कर निकले थे। पुलिस अब दोनों के ट्रेन की चपेट में आने के मामले में जांच कर रही है। गाजियाबाद रेलवे पुलिस ने बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले मां-बेटे की पहचान हो गई है। मृतकों की पहचान रिद्धि त्रिपाठी (29) और उनके बेटे सात वर्षीय अभय त्रिपाठी निवासी इंद्रा कॉलोनी के रूप में हुई है। रिद्धि के पति सुमित का कहना है कि पास के बाजार से दोनों सब्जी खरीदने निकले थे। स्टेशन पर कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है। जीआरपी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जीआरपी का कहना था कि दोनों ट्रैक पार करते समय वैशाली क्लोन एक्सप्रेस की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें