फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाली की सफाई करने पर मां बेटे पर हमला, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली कलां गांव में नाली की सफाई पर कुछ लोगों ने मां बेटे पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रावली कलां गांव निवासी सोनू त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी मां व भाई मनीष, सन्नी घर के बाहर अपनी नाली की साफ सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी डंडों, फावड़ा, भाला, बलकटी, खुदाला से हमला कर मां, भाई मनीष व सन्नी को घायल कर दिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर राजू, पिंटू, रितिक व कार्तिक निवासी रावली कलां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें