फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोवंश ले जा रहीं मां-बेटी से मारपीट, हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। चूनाभट्ठी कॉलोनी से गोवंश लेकर मुरादनगर जा रही मां-बेटी के साथ गोतस्करी का आरोप लगाकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद कश्यप समाज के लोगों ने इसे मॉब लिंचिंग बताते हुए मोदीनगर थाने में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हिंदू रक्षा दल की एक पदाधिकारी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चूनाभट्ठी कॉलोनी निवासी दीपा ने पुलिस को बताया कि वह गोवंश पालन करती हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपनी मां सुमन देवी के साथ गोवंश लेकर मुरादनगर जा रही थीं। आरोप है कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सिखैड़ा रोड के पास हिंदू रक्षा दल की विधानसभा अध्यक्ष सपना अग्रवाल और उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गोतस्करी का आरोप लगाते हुए दोनों के साथ मारपीट की गई।
दीपा का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आरोपियों से छुड़ाया। मारपीट में सुमन देवी घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कश्यप समाज के लोग मोदीनगर थाने पहुंचे और घटना को मॉब लिंचिंग बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सपना अग्रवाल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें