मां-बेटी भी पुलिसकर्मियों का पीछा करतीं रहीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि क्या यह नियम आप पर लागू नहीं होते। यह नियम सिर्फ पब्लिक के लिए हैं क्या? वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि दोनों पुलिसकर्मी स्कूटी सवार मां-बेटी से अपना पीछा छुड़ाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। उस बाइक का एक हजार रुपये का चालान काट दिया। यह सरकारी बाइक है। एसएसपी गाजियाबाद के नाम पर रजिस्टर्ड है।