फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 2500 से अधिक युवाओं को दिया जाएगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कौशल विकास योजना के तहत इस बार जिले में 2500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिले के 16 निजी और सरकारी कॉलेजों में दिया जाएगा। इसके साथ ही 11 चयनित स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य पढ़ाई के साथ बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा देना है।
विज्ञापन

इस बार योजना के तहत ऑटोमोटिव, टेलीकॉम, होम फर्नीशिंग, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, एपेरल मेड, हेल्थकेयर आदि के कोर्स कराए जाएंगे। इसकी अवधि अलग-अलग है। इस बार आईटीआई लोनी सहित 15 निजी संस्थानों में यह कोर्स कराए जाएंगे।
इसके साथ ही जीजीआईसी कलछीना, श्रीहंस इंटर कॉलेज, जीआईसी नंदग्राम, शंभू दयाल इंटर कॉलेज, सुशीला इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, मुकुंदलाल, सरकारी इंटर कॉलेज लोनी, आदर्श गर्ल्स स्कूल गोविंदपुरी, श्री धर्म इंटर कॉलेज, जीजीआईसी विजयनगर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को वोकेशनल कोर्स के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , डेटा साइंस, कोडिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म, रिटेल, ऑटोमोटिव, आईटी, मार्केटिंग और हेल्थकेयर आदि के कोर्स कराए जा रहे हैं। जिला समन्वयक अरुण पांडे का कहना है कि सभी कॉलेजों में वितरित संख्या के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2525 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें