फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हवा में और बढ़े जहरीले कण...आज भी सांस रहेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हवा में रविवार को धूल, धुएं, कार्बन और गंधक के जहरीले कण और बढ़ गए। सांस लेना तो पहले से ही मुश्किल था। अब लोगों की आंखों में भी जलन हो रही है। चिकित्सक मास्क लगाकर निकलने की सलाह दे रहे हैं जबकि प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अफसरों का कहना है कि कुछ दिन और यह परेशानी रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार के आसार नहीं है। कारण यह है कि कोहरा भी पड़ रहा है। इससे आसमान पर स्माॅग की चादर सुबह ही तन जाती है। हवा की गति तेज होने या बारिश होने पर भी राहत मिल सकती है। फिलहाल स्थिति यह है कि अक्तूबर और नवंबर में एक भी दिन सांस लेने लायक हवा नहीं मिली है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीन चरण की पाबंदी लागू हो चुकी हैं।
इसके बाद भी हवा की स्थिति नहीं सुधरी। दिवाली के अगले दिन जितना प्रदूषण था, रविवार को उससे भी ज्यादा रहा। इसका मतलब यह है कि हवा में जितना जहर आतिशबाजी से घुला, उससे ज्यादा अब अन्य कारणों से है। इसकी एक वजह कूड़ा जलना भी है।
विज्ञापन

-

शहर के चार स्टेशनों का एक्यूआई
स्टेशन एक्यूआई
लोनी 412
वसुंधरा 396
संजय नगर 329
इंदिरापुरम 313



रविवार को वायु प्रदूषण
तत्व स्तर मानक

पीएम10 348 100
पीएम2.5 421 60

एसओ2 18 80
एनओ2 56 80





वायु गुणवत्ता सूचकांक मानक

स्तर मानक
0-50 अच्छा

51-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम

201-300 खराब
301-400 बेहद खराब

400 या अधिक गंभीर


आज भी पड़ेगा कोहरा, बढ़ेगी सर्दी

गाजियाबाद। दो दिन की राहत के बाद रविवार शाम को मौसम ने फिर करवट बदली और कोहरा पड़ना शुरू हो गया। अधिकतम 27 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आद्रता जहां 44 रही। सूर्यास्त पर आद्रता बढ़कर 75 फीसदी पहुंच गई। सोमवार सुबह भी कोहरे पड़ने के आसार हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अगले तीन से चार दिन में मैदानी इलाकों में दिखेगा। 20 नवंबर के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। माह के अंत में कंपकंपी वाली ठंड से लोेगों को दो चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें