43 सेकेंड का वीडियो वायरल
सोमवार को सोशल मीडिया पर 43 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो गोविंदपुरी चौकी परिसर स्थिति पुलिसकर्मियों की बैरक में बिस्तर पर हाथ में हथकड़ी लगे एक व्यक्ति सो दिख रहा है। वीडियो में सोते दिख रहा व्यक्ति चौकी क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी में एक युवक से मारपीट के मामले आरोपी बताया जा रहा है।
विशेष समुदाय का है आरोपी
समुदाय विशेष के आरोपी ने दो दिन पूर्व युवक को मारपीट कर घायल कर दिया था। युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले आई। किसी ने पुलिसकर्मियों के बिस्तर पर हथकड़ी लगे सो रहे आरोपी का वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट कर दिया।
पुलिस बोली- गहराई से करेंगे जांच
आरोप है कि चौकी पुलिस ने साठगांठ कर आरोपी को थाने ले जाने बजाय उसे वीआईपी ट्रीटमेंट देकर चौकी में ही रोक लिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो उनके संज्ञान में आया है। मामला बेहद गंभीर है। मामले की गहराई से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
गोविंदपुरी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
सभासद से एक लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में चौकी पर सभासदों का हंगामा प्रदर्शन और हथकड़ी लगे मारपीट के आरोपी का पुलिस चौकी की बैरक में सोने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने गोविंदपुरी चौकी इंचार्ज अनीश गौतम को सोमवार रात लाइन हाजिर कर दिया है।
2023 बैच का दरोगा है चौकी प्रभारी
गोविंदपुरी चौकी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। गोविंदपुरी चौकी का चार्ज 2023 बैच के दरोगा पर है। अभी दो दिन पूर्व लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 2023 बैच के दरोगाओं को चार्ज देने पर सवाल उठाया था। सवाल किया था कि वरिष्ठ दरोगाओं को नजरअंदाज कर 2023 बैच के दरोगाओं को क्यों चार्ज दिया जा रहा है। उन्होने चार्ज चला 2023 बैच के अधिकांश दरोगा पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था। विधायक नंदकिशोर गुर्जर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।