फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA raids PFI: पीएफआई एजेंट को गिरफ्तार करने पहुंची एटीएस टीम पर हमला, भागने में कामयाब हुआ परवेज

Thu, 22 Sep 2022 02:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर

सार

गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव में एटीएस टीम पीएफआई एजेंट परवेज को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान टीम पर हमला हो हुआ। परवेज घर की महिलाओं द्वारा किये गए हमले की आड़ लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
एनआईए की छापेमारी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव में बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे पीएफआई के एजेंट परवेज को गिरफ्तार करने गई एटीएस की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। परवेज के परिजनों ने एटीएस टीम पर हमला कर दिया। भीड़ का फायदा उठाकर परवेज भागने में कामयाब रहा।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, परवेज घर की महिलाओं द्वारा किये गए हमले की आड़ लेकर फरार हो गया। जिसके बाद एटीएस ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और स्थानीय पुलिस की मदद से सुबह करीब सात बजे दोबारा छापेमारी कर फुरकान और इरफान नामक दो लोगों को यहां हिरासत में लिया है।



जानकारी के मुताबिक, एटीएस लखनऊ से पीएफआई से जुड़े परवेज को गिरफ्तार करने आई थी। जैसे ही टीम घर के अंदर दाखिल हुई तो उन्हें महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान परवेज भागने में कामयाब रहा। परवेज राजस्थान और मेरठ और मोदीनगर से पहले भी जेल जा चुका है। उधर, लखनऊ एटीएस से जुड़ा मामला होने के कारण स्थानीय पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें