फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लापरवाही और लोगों से दुर्व्यवहार के मामले में मोदीनगर कोतवाली प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। लापरवाही और क्षेत्र की लोगों से दुर्व्यवहार के मामले में डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक यादव ने मोदीनगर कोतवाली प्रभारी भानू प्रताप सिंह को शनिवार शाम निलंबित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने दो दिन पूर्व अगवा सराफ दीपक की मौत की घटना को दिनभर अधिकारियों से छुपाए रखा था। शाम को एसीपी के कोतवाली पहुंचने के बाद अधिकारियों को घटना की जानकारी लगी थी। डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सराफ दीपक उर्फ राशिद की मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने किसी भी अधिकारी को घटना की जानकारी नहीं दी। शाम को एसीपी ज्ञानप्रकाश राय कोतवाली पहुंचे तो अधिकारियों को मामले की जानकारी लगी। डीसीपी ने एसीपी को मामले की जांच सौंपी तो कोतवाली प्रभारी की लापरवाही मिली। इसके अलावा लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलने से भी अधिकारी उनसे नाराज चल रहे थे। कुछ दिन पूर्व एक कॉलोनी में गाेवंश को कार से कुचलने के मामले में भी कोतवाली प्रभारी की लापरवाही सामने आई थी। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने घटना की जानकारी मेनका गांधी को दी थी। मेनका गांधी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। इसके अलावा लक्ष्मी गुप्ता हत्याकांड और धर्मांतरण के मामले में भी कोतवाली प्रभारी अधिकारियों को निशाने पर थे। कुछ युवकों के परिजनों ने कोतवाली प्रभारी के एक रिश्तेदार पर कोतवाली चलाने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत तत्कालीन डीसीपी ग्रामीण जोन से की थी। डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक यादव का कहना है कि किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता, लापरवाही और जनता से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें