फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बार एसोसिएशन मोदीनगर का चुनाव संपन्न, रामकुमार चौधरी अध्यक्ष और सौरभ शर्मा सचिव निर्वाचित

Thu, 30 Jul 2026 07:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में बार एसोसिएशन मोदीनगर की नई कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अध्यक्ष,सचिव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ। तीनों पदों पर दो-दो उम्मीदवारों के होने से सीधा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
रामकुमार चौधरी अध्यक्ष और सौरभ शर्मा सचिव निर्वाचित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में बार एसोसिएशन मोदीनगर की नई कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अध्यक्ष,सचिव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ। तीनों पदों पर दो-दो उम्मीदवारों के होने से सीधा मुकाबला हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर कांटें की टक्कर हुई। अध्यक्ष पद पर रामकुमार चौधरी ने 55 और सचिव पद पर सौरभ शर्मा ने 63 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

विज्ञापन

 
कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी जगबीर सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी विशाल शर्मा,अरूण दहिया,रविन्द्र चौधरी और आशीष नेहरा की देखरेख में संपन्न हुई। जगबीर सिंह ने  बताया कि वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव में कुल 109 मतदाता थे। जिसमें 107 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।  एक अधिवक्ता बीमारी के कारण और दूसरे बाहर होने के कारण मतदान नहीं कर सके। अध्यक्ष और सचिव व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में सीधा मुकाबला हुआ। 

अध्यक्ष पद पर रामकुमार चौधरी और भुवनेश्वर भारद्वाज के बीच कांटे की टक्कर हुई। रामकुमार चौधरी को 55 मत प्राप्त कर भुवनेश्वर भारद्वाज तीन मतों से हराया। वहीं सचिव पद सौरभ शर्मा और संजय मुदगल की बीच मुकाबाला हुआ।  सौरभ शर्मा ने 63 मत हासिल कर संजय मुद्गल को 19 मतों के अंतर से पराजित किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सचिन दीक्षित ने 57 मत प्राप्त कर अंकित शर्मा को 7 मतों से हराया। मतदान बृहस्पतिवार  को पुलिस सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चला।  मतगणना दोपहर तीन बजे शुरू हुई। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें