फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पाबंदी का उड़ा मजाक...रातभर चली आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। आतिशबाजी पर लगी पाबंदी मजाक बनकर रह गई। दिवाली की रात पटाखों के बारूद भरे धुएं से परेशान लोग यही पूछते रहे, आतिशबाजी पर पाबंदी लगाई गई है या फिर खुली छूट दी गई है। इतने पटाखे तो तब भी नहीं छोड़े जाते थे जब पाबंदी नहीं होती थी। इस आतिशबाजी का हवा की सेहत पर बुरा असर पड़ा। बारूद का जहर घुल जाने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई।
विज्ञापन



दिवाली पर बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 227 दर्ज किया गया। देर अगले दिन शुक्रवार की शाम को 79 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ गंभीर श्रेणी 306 पर पहुंच गया। हवा में धूल और धुएं के कणों के साथ गंधक की मात्रा भी बढ़ गई।
लोनी की हवा सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 344 दर्ज किया गया। संजयनगर और इंदिरापुरम की हवा भी गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। वर्ष 2023 में दिवाली के अगले दिन शहर का एक्यूआई 329 दर्ज किया गया था। इस बार हवा की गति तेज रही। इसकी वजह से ही आतिशबाजी का असर कुछ कम हुआ। अगर हवा की गति धीमी होती तो हवा की सेहत और बिगड़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्र का कहना है कि आतिशबाजी और एक्यूआई का स्तर बढ़ा है।


इनसेट



शहर में तीन दिन का एक्यूआई
01 नवंबर 306

31 अक्तूबर 227

30 अक्तूबर 237

29 अक्तूबर 231

28 अक्तूबर 228

27 अक्तूबर 324

दिवाली के अगले दिन का एक्यूआई
स्टेशन 2024 2023 2022

लोनी 344 353 337

इंदिरापुरम 303 314 268

संजयनगर 327 342 213

वसुंधरा 251 307 262
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें