फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाजार गए युवक का मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र के अभयखंड स्थित सोफिया अपार्टमेंट निवासी निधिन जोसफ का चोर ने मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। निधिन ने बताया कि वह 23 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे अभयखंड चार स्थित तिरंगा चौक पर बाजार में पहुंचे थे। करीब 9ः15 बजे उन्होंने ध्यान दिया कि उनका मोबाइल उनके पास नहीं है। काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिला। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें