फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: परीक्षा देने आए छह छात्रों की स्कूटी से चुराए मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी क्षेत्र में रॉयल कॉलेज में परीक्षा देने आए छह छात्रों के मोबाइल चोर ने स्कूटी में से चोरी कर लिए। घटना सोमवार की है। मामले में पिलखुवा के रहने वाले छात्र दीपांशु के पिता बलराम ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पिलखुवा के रघुनाथपुर के रहने वाले बलराम तोमर का कहना है कि उनका बेटा दीपांशु सोमवार को परीक्षा देने गया था। मोबाइल रखने की कोई जगह नहीं थी तो उसने अपने दोस्त की स्कूटी की डिग्गी में मोबाइल रख दिया। उसी में उसके दोस्त शुभम चौहान, निखिल कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार और सुमित ने भी अपने-अपने मोबाइल रख दिए। परीक्षा देने के बाद सभी बाहर आए तो उन्होंने मोबाइल नहीं मिले। सभी के मोबाइल गायब थे। उनका कहना है कि इसी तरह से 25 अप्रैल को भी कई छात्रों के मोबाइल चोरी हुए हैं। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें