गाजियाबाद। विजयनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने 20 जुलाई की रात सलमान और पी.मूर्ति से मोबाइल लूट लिए। दोनों युवकों ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छिनैती की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लुटेरों को पकड़ लिया है।
प्रताप विहार के रहने वाले पी.मूर्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जुलाई की रात वह संतोष मेडिकल से अपनी ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में वह मोबाइल पर बात करते जा रहे थे। जैसे ही वह एल-ब्लॉक के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया।
प्रताप विहार निवासी सलमान ने बताया कि 20 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे वह टहल रहे थे। वह मोबाइल से अपने दोस्त आदिल से बात कर रहे थे। तभी बाइक से आए बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामलों में छिनैती की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लुटेरों को पकड़ लिया गया है।