फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कमाई का झांसा देकर 3.70 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन निवासी अभिषेक भटनागर से साइबर ठगों ने रिव्यू करने का टास्क पूरा करने पर प्रति रिव्यू के 50 रुपये देने का वादा कर 3.70 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने शुरुआत में रुपये दिए इसके बाद दूसरे बार में रुपये निवेश कर ज्यादा कमाई का झांसा देकर ठगी शुरू की।
विज्ञापन

अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास एक मैसेज आया जिसमें उसने गूगल रिव्यू करने और उसकी समीक्षा टेलीग्राम ग्रुप में डालने के बदले 50 रुपये देने को कहा। एक दिन में उन्हें 17 टास्क और चार वेलफेयर वाले टास्क दिए गए। जिन्हें पूरा करने पर उन्हें रकम भी मिली। बाद में उनसे निवेश कराना शुरू कर दिया गया। कई बार में उनसे 3.70 लाख रुपये ले लिए जब रुपये वापस नहीं मिले तो ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद से ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें