फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति 5.0 : स्कूलों में छात्राओं ने संभाली कमान, इंटर कॉलेज नंदग्राम की छात्रा कशिश बनी एक दिन की डीआईओएस

Fri, 26 Sep 2025 06:17 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

मिशन शक्ति 5.0 के तहत शुक्रवार को स्कूलों में छात्राओं ने कमान संभाली। इस विशेष अवसर पर समस्त 446 परिषदीय विद्यालय, 23 सहायता प्राप्त विद्यालय एवं 04 कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं ने कक्षा शिक्षिका के रूप में पूरे दिन विद्यालय की जिम्मेदारी संभाली
विज्ञापन
नंदग्राम में प्रधानाचार्य बनी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन शक्ति 5.0 के तहत शुक्रवार को स्कूलों में छात्राओं ने कमान संभाली। इस विशेष अवसर पर समस्त 446 परिषदीय विद्यालय, 23 सहायता प्राप्त विद्यालय एवं 04 कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं ने कक्षा शिक्षिका के रूप में पूरे दिन विद्यालय की जिम्मेदारी संभाली और अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम की 11वीं की छात्रा कशिश ने जिला विद्यालय निरीक्षक का पद संभाला और महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी ली।

विज्ञापन


छात्रा को डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने डीआईओएस के कार्यों, जिम्मेदारियों और विभागीय कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रा ने पूरे स्टाफ की बैठक ली और सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। स्कूलों में सुबह से ही बालिकाओं ने स्कूल की कमान संभाली। उन्होंने प्रार्थना से लेकर उपस्थिति दर्ज करने, पठन-पाठन कराने, खेल गतिविधियां संचालित करने तक सभी कार्य स्वयं किए।

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। इस अवसर पर निपुण आकलन भी कराया गया। जिसमें बालिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया और विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कक्षा 1 से 8 तक के 1241 प्राइवेट विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम संचालित किया गया। जिलाधिकारी रविंदर कुमार मांदड़ के निर्देशों पर जिला स्तरीय महिला अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में निरीक्षण किया और उन्होंने छात्राओं के शिक्षण कार्य का अवलोकन कर उनके कार्यों को सराहा।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में प्रधानाध्यापक बनीं तनु
कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में आठवीं की छात्रा तनु एक दिन की प्रधानाध्यापक बनाई गईं। उन्होंने बच्चों के शिक्षण कार्य का ब्योरा लिया और उन्हें पढ़ाई के साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय में साइकिल रैली भी निकाली गई और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बच्चों ने विद्यालय के प्रांगण व ऑफिस में स्वच्छता में सहयोग दिया। कार्यक्रम में मनोरमा, गीता, रिचा, अंजू, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार व समस्त बच्चों का सहयोग रहा। इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बच्चों के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें