फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज होंगी एमएमएच कॉलेज में छूटी हुईं प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सभी छूटी हुई प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाएं आज संपन्न कराई जाएंगी। सीसीएसयू ने एमएमएच कॉलेज को इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन




एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाएं वार्षिक और सेमेस्टर एनईपी प्रणाली के तहत आयोजित की जाएंगी। दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा एवं क्रीड़ा व लाइब्रेरी साइंस विषयों की छूटी हुई परीक्षाएं होंगी। छात्र-छात्राएं निर्धारित समय पर सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचें। विद्यार्थियों को अपने साथ प्रवेशपत्र और प्रयोगात्मक फाइल लानी होगी। इसके अलावा संबंधित सेमेस्टर की अंकतालिका और फीस रसीद भी साथ रखनी होगी। पहचान के लिए कोई भी एक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें