फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: आइसक्रीम लेने गए सात साल के मासूम से कुकर्म, घर जाकर मां को सुनाई आपबीती, गाल पर थे बर्बरता के सबूत

Wed, 19 Apr 2023 01:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोप है कि रास्ते में बच्चे को एक युवक मिला। उसने बच्चे को चीज खिलाने का झांसा देकर बहला-फुसाकर एक सुनसान कमरे पर ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी में घर से कुछ दूरी पर आइसक्रीम लेने गए सात साल के बच्चे से पड़ोसी द्वारा कुकर्म व दांत से काटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी घर का ताला लगाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म, पॉक्सो एक्ट व मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाला युवक मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका सात साल का बेटा सोमवार दोपहर आइसक्रीम लेने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि रास्ते में उसे एक युवक मिला। उसने बच्चे को चीज खिलाने का झांसा देकर बहला-फुसाकर एक सुनसान कमरे पर ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म किया। बच्चा रोते हुए घर पहुंचा। तो उसके गाल पर दांत से काटने के निशान देखकर मां के होश उड़ गए। मां ने काफी देर शांत करने के बाद बच्चे से पूछा तो उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन

परिजनों ने तुरंत साहिबाबाद कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की एक टीम बच्चे के बताए कमरे पर पहुंची। वहां ताला लगा हुआ था। कुछ देर बाद पुलिस ने दोबारा दबिश दी तो वहां एक मकान मालिक मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आरोपी के बारे में जानकारी की। बाद में मालिक की निशानदेही पर पुलिस ने विकास नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें