नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिकरोड में अपाचे सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े घर के बाहर लेटे युवक को निशाना बनाकर फायरिंग की। जिसमें वह घायल हो गया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। युवक का नाम अमित है। जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।