फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला की कार से नकदी और जेवर से भरा बैग ले भागे बदमाश

विज्ञापन
विजय नगर थाने में पहुंची टप्पेबाजी की शिकार पीड़िता। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर में सोमवार शाम बाइक सवार दो बदमाश महिला की कार से नकदी और लाखों रुपये के जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले के खुलासे की जिम्मेदारी स्वाट टीम को भी सौंपी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी नीता सिंह (65) नोएडा से मेरठ जाने के लिए कार से निकली थीं। आंबेडकर नगर पहुंचने पर चालक ने सड़क किनारे कार रोक दी। चालक के मुताबिक, बाइक सवार दो युवकों ने कार के टायर में पंचर होने का इशारा किया था। इसके बाद चालक टायर की जांच करने लगा। इसी दौरान हेलमेट पहने दोनों बदमाश कार के पास पहुंचे और दरवाजा खोलकर नकदी व आभूषणों से भरा बैग झपटकर फरार हो गए।
पीड़िता के मुताबिक, बैग में डेढ़ लाख रुपये की नकदी के अलावा लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चालक से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें