गाजियाबाद के मसूरी में ईस्टर्न पेरिफेरल डासना टोल प्लाजा पर टोल को लेकर सोमवार को मारपीट हो गई। आठ से दस लोगों ने टोलकर्मी पर हमला कर दिया। घटना सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा रहा है कि टोल को लेकर बदमाशों और टोलकर्मी के बीच कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद बदमाशों ने उस पर लात-घूसा बरसाना शूरू कर दिया। टोलकर्मी बचाव के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन बदमाशों ने एक न सुनी। साथ ही कंप्यूटर को भी तोड़ दिया। आरोप है कि बदमाशों ने कैश लूट कर भी ले गए।