फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: राज्यमंत्री ने किया डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते राज्य मंत्री असीम अरुण, विधायक डॉक्टर मंजू शिवाच व
विज्ञापन
मोदीनगर। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री असीम अरुण ने हापुड़ मार्ग पर गांव औरंगाबाद गदाना में रविवार को आयोजित समारोह में डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। सरकार और समाज मिलकर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित औरंगाबाद गदाना में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण और प्रतिमा के अनावरण रविवार को धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन हमें समान अधिकार और शिक्षा के महत्व व समरसता को समझाता है। बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत आधार दिया, हमें उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि आंबेडकर के विचार आज वंचित वर्गों और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली ने भी बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आस्था वाहन का हरी झंडी दिखाकर तथा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह सभासद अर्जुन नेहरा, वेद प्रकाश चौधरी, मोनू धामा, अनिल गौतम, बबली गुर्जर, देवपाल हरित और ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें