बढ़े हाउस टैक्स के मुद्दे पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनता पर भार नहीं पड़ने दिया जाएगा। वही टैक्स लिया जाएगा जो नियम संगत होगा। निगम बोर्ड से जो पारित होगा वही टैक्स लिया जाएगा। टैक्स की दरों को तय करने का अधिकार निगम बोर्ड को है।
एसआईआर में लाखों लोगों के नाम कटे हैं, इसका 2027 के चुनाव में सरकार पर क्या असर पड़ेगा? इस सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसका असर सरकार पर चाहे जो पड़े पर लोकतंत्र मजबूत होगा।
जी राम जी योजना से ग्रामीण आजीविका होगी स्थाई
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाई गई जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में संपन्नता आएगी। इस योजना का मतलब ग्रामीण अंचल में रोजगार की गारंटी। मंत्री ने कहा यूपीए सरकार में मनरेगा के नाम से चलाई जा रही योजना में कई कमियां थीं। एनडीए सरकार इन कमियों को दूर करके जी राम जी योजना बनाई है। इस योजना का गांव किसान सभी को फायदा होगा।