फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो डिग्री नीचे आया न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बृहस्पतिवार तड़के घना कोहरा पड़ा। आबादी से बाहर कई जगह दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे आकर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, अधिकतम तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

10 बजे के बाद धूप खिली और लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिल गई। हवा की गति दो किलोमीटर प्रति घंटा रही। तड़के जहां आद्रता 90 फीसदी रही। वहीं, दोपहर में यह कम होकर 55 फीसदी रह गई। मौसम के जानकारों की मानें तो शुक्रवार को तड़के कोहरा पड़ेगा, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शनिवार व रविवार को घने बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
इस दौरान न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा होगा, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से लोगों को सर्दी का अहसास होगा। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली-एनसीआर के साथ जिले में भी सर्दी एक बार फिर से बढेगी। पारा गिरकर दो से तीन डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें