फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी पाने का एक और मौका

Sun, 09 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैस कंपनियां ने आधार कार्ड लिंक कराने की समय सीमा बढ़ा दी है। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक अपना आधार कार्ड अपने बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है, वह 30 नवंबर तक आधार कार्ड लिंक करा सकते हैं। तय समय सीमा के अंदर आधार कार्ड को लिंक कराने पर उपभोक्ताओं को पूर्व में लिए गए सिलेंडर की सब्सिडी भी वापस मिल जाएगी।
विज्ञापन


गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि पूर्व में सब्सिडी की धनराशि वापस लेने के लिए जुलाई तक का समय ही आधार कार्ड को अकाउंट से लिंक कराने का था। इसके बाद कंपनियों ने ग्रेस पीरियड दिया जो 30 सितंबर को खत्म हो गया।

समय सीमा खत्म होने के बाद भी शहर में करीब दो लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका आधार कार्ड अकाउंट से लिंक नहीं हुआ है। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को मौका दिया है कि वह अब 30 नवंबर तक  अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करा लें। इसके बाद किसी भी हालत में आधार कार्ड को लिंक नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर ये समझा जाएगा कि ऐसे उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता तय समय के अंदर बैंक जाकर अपना आधार कार्ड लिंक करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें