गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दूध विक्रेता को टक्कर मार दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी। गांव सदरपुर के लोकेंद्र सिंह अपनी बाइक से नौ जनवरी को गोविंदपुरम की ओर दूध लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह चौधरी चरण सिंह कुश्ती स्टेडियम के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही वैगनआर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया। हादसे की सूचना बाइक सवार के परिजनों को दी। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि कार चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।