फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मिल्क वैन ने रेलवे बैरियर तोड़ा,लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। सोमवार शाम एक तेज रफ्तार मिल्क वैन ने जल्दबाजी के चक्कर में हापुड़ रेलवे क्रासिंग का बैरियर तोड़ दिया। इसके बाद मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद याद यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों के अनुसार सोमवार शाम करीब 6:30 बजे वन्देभारत ट्रेन पास कराने के लिए हापुड़ मार्ग स्थित रेलवे फाटक बंद किया गया। इसी दौरान राज चौपले की ओर विपरीत दिशा में आ रही एक तेज रफ्तार मिल्क वैन ने बैरियर में टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त बैरियर उछल कर दूर जा गिरा। वहां मौजूद राहगीरों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें