मुरादनगर। मलिक नगर कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मलिक नगर कॉलोनी निवासी दानिश चौधरी (45) किराये के मकान में अकेले ही रहते थे। सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, अंदर देखा दानिश का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृतक आर्थिक तंगी के चलते डिप्रेशन में चल रहा था। कमरे में डिप्रेशन की दवाइयां भी मिली हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।