फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्षद के हस्ताक्षर न करने से दो साल से रुकी है मिड-डे-मील की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कंपोजिट विद्यालय खुदाबास लोनी में पार्षद के हस्ताक्षर न होने के कारण पिछले दो सालों से मिड-डे-मील की राशि नहीं निकल पा रही है। हेडमास्टर ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा कार्यालय में की है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधान अध्यापिका शबाना बदर ने बताया कि वह योजना को बाधित होने से बचाने के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च कर रही हैं। 2023 से यह धनराशि नहीं निकल पाई है। पार्षद कविता चौहान के पति गुलबीर चौहान इसमें हस्तक्षेप करते हैं और कोई न कोई अड़गा लगाकर हस्ताक्षर नहीं करने देते। उन्होंने मिड-डे मील के जिला समन्वयक और खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी है।
इस संबंध में मिड-डे-मील के जिला समन्वयक टिंकू शर्मा का कहना है कि जांच में पाया गया कि बिना किसी ठोस वजह के हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं। पार्षद अपना नाम खाते से निकलवाना चाहती हैं, उसने इस संबंध में प्रार्थना पत्र देने को कहा गया, लेकिन उन्होंने लिखित में नहीं दिया, केवल मौखिक कहती हैं। लोनी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार का कहना है कि इस संबंध में शिकायत आई है। अगर पार्षद खाते से अलग होना चाहती हैं तो लिखित में देें, किसी अन्य वार्ड सदस्य को नामित कर दिया जाएगा। बीएसएस ओपी यादव का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें