फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो का चलता रहा काम, पांच घंटे लगा जाम

Fri, 15 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
ट्रै‌फिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करहेड़ा कट के पास बृहस्पतिवार सुबह मेट्रो का काम जारी रहने से लोगों को पांच घंटे जाम से जूझना पड़ा। सड़क पर क्रेन होने के कारण सुबह सात बजे से लगा जाम दोपहर करीब बारह बजे तक जारी रहा। उधर, मोहननगर पर पाइपलाइन लीकेज के चलते भी लोग जाम से बेहाल रहे।
विज्ञापन


मोहनगर चौराहे के आसपास मेट्रो पिलर पर प्री-फेब्रिकेटेड वायाडक्ट डालने का काम चल रहा है। आमतौर पर डीएमआरसी सुबह पांच बजे काम बंद कर देता है लेकिन बृहस्पतिवार सुबह करहेड़ा कट के पास सात बजे तक काम जारी रहा। सड़क के बीच में क्रेन खड़ी होने से रोड संकरी हो गई और जाम लगना शुरू हो गया।

वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते जाम लगा रहा। जाम बढ़ते हुए मोहननगर, जीटी रोड, हिंडन एयरफोर्स रोड, हिंडन बंधा रोड और भोपुरा रोड की ओर भी बढ़ गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को तुरंत भेजा गया लेकिन वाहनों के अधिक दबाव के कारण दिक्कत हुई। जाम में फंसकर कुछ वाहनों के खराब होने से समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन


- स्कूल पहुंचने में हो गई देरी
सुबह सात बजे से ही जाम लगने से साहिबाबाद से इंदिरापुरम आ रही स्कूल बसों में बच्चे बेहाल रहे। डीपीएस इंदिरापुरम, वनस्थली, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूल की बसें देरी से बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचीं।  मोहननगर से दिल्ली जा रहे विदेशी टूरिस्ट भी इस दौरान जाम से जूझे। वह बस में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें