फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी के हर काम में महिलाएं रहती हैं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी के हर काम में महिलाएं रहती हैं आगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। सेक्टर-15 वसुंधरा की शिखर एंक्लेव सोसायटी कहने को छोटी सी है लेकिन शहर के मुख्य लोकेशन पर बसे होने की वजह से यहां रह रहे लोगों को हर तरह की सुविधा है। आवास विकास द्वारा बसाई गई इस सोसायटी में कुल 216 फ्लैट हैं। इनमें से महज 110 फ्लैट में परिवार रह रहे हैं।
हालांकि अभी आवास विकास ने यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया है लेकिन सोसायटी के साहित्यिक और सांस्कृतिक विकास करने में हर पल सक्रिय हैं। सोसायटी की महिलाएं अपनी इस सोसायटी को खेल से लेकर संस्कृति तक में आगे बढ़ाने में प्रयासरत हैं। सोसायटी को अपनी पहचान दिलाने में सक्रिय महिलाएं प्रति माह बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराती हैं। वहीं साहित्यिक गतिविधियां भी प्रति माह होती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि भले ही यहां कोई एओए नहीं है लेकिन हम लोग हर मामले में आगे हैं और एकजुटता से काम करते हैं। सभी लोक परिवार की तरह रहते हैं और किसी को भी कोई परेशानी आने पर एक कॉल पर सब एकजुट हो जाते हैं।
विज्ञापन

वैसे तो सभी निवासी मिलकर हर गतिविधि में शामिल होते हैं लेकिन महिलाओं का ग्रुप यहां ज्यादा एक्टिव है। हम सभी लोग सोसायटी में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का ध्यान रखते हैं और समय-समय पर उनके लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं। जिसमें महिलाओं व बच्चों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिल रहा है। - स्वाति कांबोज
सोसायटी के सभी लोगों में आपसी सहभागिता है और सभी मिलजुल कर रहते हैं। सभी महिलाएं सोसायटी में होने वाले विभिन्न त्योहारों को मिल जुलकर मनाती हैं। सोसायटी में रह रहे लोग पारिवारिक सदस्यों की तरह रहते हैं। - संगीता तोमर
विज्ञापन

सोसायटी वर्ष 2017 में तैयारी हुई थी। पिछले दो वर्षों में ही यहां रहने वाले लोगों में इतना स्नेह बढ़ गया है मानों सभी एक ही परिवार के सदस्य रहे हों। सोसायटी की खास बात इसका शहर के मुख्य लोकेशन पर होना है। बाहर निकलते हुए खाने-पीने की सभी चीजें उपलब्ध हैं। - शिल्पी गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें