गाजियाबाद। लोनी के रेल विहार से पेंशनभोगियों ने भूमाफियाओं पर उनकी जमीन अवैध रूप से कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने शिकायत करते हुए बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शिकायतकर्ता सतपाल बजाज सहित 10-15 व्यक्ति इस प्रदर्शन में शामिल रहे। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। उनका आरोप है कि रेल विहार सहकारी आवास समिति लिमिटेड (आरवीएसएएस) और अन्य लोगों ने लगभग 32 वृद्ध पेंशन भोगियों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायत करने पर धमकी मिलती है। उनका यह भी कहना है कि हम यह जमीन प्रधानमंत्री चैरिटी फंड को दान में दे देंगे, लेकिन इस पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे। शिकायतकर्ताओं में से कमला देवी, नितिन शर्मा, ओमप्रकाश सहित अन्य शामिल रहे। ब्यूरो